Loading...
बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी अक्षय-टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां'- रिपोर्ट
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में दिखेंगे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी अक्षय-टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां'- रिपोर्ट

Jan 08, 2022
04:56 pm

क्या है खबर?

पिछले काफी समय से फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' चर्चा में है। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पहली बार साथ नजर आएंगे। सुनने में आ रहा था कि फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनेगी, लेकिन इसके बजट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। अब खबर है कि यह बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल होने जा रही है। आइए जानते हैं इस बारे में क्या कुछ जानकारी मिली है।

रिपोर्ट

300 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी फिल्म

पिंकविला के मुताबिक, फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर हैं, जो फिल्म को 300 करोड़ रुपये के बजट में बनाने वाले हैं। इस लिहाज से यह अब तक की बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हो जाएगी।

इसके लिए अक्षय 140-150 करोड़ रुपये तो टाइगर 35-40 करोड़ रुपये की फीस ले रहे हैं। मतलब यह कि फिल्म का लगभग 60 प्रतिशत बजट केवल कलाकारों की फीस पर जा रहा है।

फिल्म को वाशु भगनानी बना रहे हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

अक्षय पहले से ही वाशु भगनानी के साथ फिल्म 'सिंड्रेला' में काम कर रहे हैं। इसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी। इससे पहले भी अक्षय और वाशु ने 2021 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बेल बॉटम' में साथ काम किया था।

ADVERTISEMENT

इंतजार

मौके की तलाश में थे अली

अली लंबे समय से दो हीरो वाली फिल्म बनाना चाहते थे। उनके पास स्क्रिप्ट तैयार थी, लेकिन दो हीरो नहीं तैयार थे। फिर जैसे ही टाइगर और अक्षय से फिल्म के लिए संपर्क किया गया, दोनों ने ही बिना समय गंवाए इसके लिए हामी भर दी।

यह पहला मौका होगा, जब अली दो अलग-अलग पीढ़ियों के दो अभिनेताओं को निर्देशित करेंगे।

यह फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां 'का रीमेक नहीं है। इसका आधिकारिक ऐलान 26 जनवरी को होगा।

ADVERTISEMENT

फिल्म

1998 में रिलीज हुई थी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां'

1998 में रिलीज हुई कॉमेडी एक्शन फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अमिताभ बच्चन और गोविंदा की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। फिल्म में दोनों ने डबल रोल किया था।

इसमें उनके साथ अभिनेत्री रवीना टंडन, रम्या कृष्णा, परेश रावल, अनुपम खेर और शरद सक्सेना ने भी अहम किरदार निभाए। माधुरी दीक्षित ने भी फिल्म में मेहमान भूमिका निभाई थी।

रूमी जाफी ने फिल्म की कहानी लिखी थी। इस फिल्म के निर्देशक डेविड धवन और निर्माता वाशु भगनानी थे।

फिल्में

ये हैं अक्षय और टाइगर की आने वालीं फिल्में

अक्षय फिल्म 'पृथ्वीराज' में मुख्य भूमिका में हैं। उन्हें फिल्म 'राम सेतु' में जैकलीन फर्नांडिस व नुसरत भरूचा के साथ देखा जाएगा।

वह फिल्म 'बच्चन पांडे' और 'रक्षाबंधन' में भी दिखने वाले हैं। फिल्म 'ओह माय गॉड 2' और 'राउडी राठौर 2' भी अक्षय के खाते से जुड़ी है।

दूसरी तरफ टाइगर जल्द ही फिल्म 'हीरोपंती 2' में दिखाई देंगे। वह फिल्म 'गणपत' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इसके अलावा टाइगर 'बागी 4' में भी दमदार एक्शन करते दिखेंगे।

ADVERTISEMENT