LOADING...
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' पर अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, पोस्ट ने बढ़ाया उत्साह
'वेलकम टू द जंगल' पर अक्षय कुमार ने दिया अपडेट

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' पर अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, पोस्ट ने बढ़ाया उत्साह

May 13, 2026
12:24 pm

क्या है खबर?

'भूत बंगला' की रिलीज के बाद, अक्षय कुमार अब 'वेलकम टू द जंगल' कहने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अहमद खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग 2023 में शुरू हुई थी, अब 2026 में इसे रिलीज किया जाएगा। इस अपडेट पर मुहर खुद अक्षय ने लगाई है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया है कि अगली फिल्म अब यही होगी।

पोस्टर

अक्षय कुमार ने साझा किया दिलचस्प पोस्टर

'वेलकम टू द जंगल' पर अपडेट देते हुए अक्षय ने एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें उन्हें जंगल के बीचो-बीच रेड कार्पेट पर पोज देते हुए देखा जा सकता है। नीले रंग की शर्ट और मैचिंग वेलवेट कोर्ट-पैंट में उनका लुक काफी दमदार है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अगली... #WelcomeToTheJungle' अक्षय ने फिल्म की रिलीज तारीख तो नहीं बताई है, लेकिन यह संकेत जरूर दे दिया है कि 2026 में उनकी अगली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ही होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

फिल्म

'वेलकम टू द जंगल' के बारे में

यह फिल्म 'वेलकम' (2007) और 'वेलकम बैक' (2015) की तीसरी कड़ी है। इसमें अक्षय के अलावा, सुनील शेट्‌टी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, श्रेयस तलपड़े, रवीना टंडन और लारा दत्ता समेत कई सितारे नजर आएंगे। कई बार टलने के बाद यह फिल्म जून, 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म के घरेलू अधिकार, सैटेलाइट और OTT आधिकार जियोहॉटस्टार ने हासिल किए हैं। मतलब फिल्म सिनेमाघरों के बाद जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

Advertisement