LOADING...
अक्षय कुमार ने मुंबई में बेचे अपने 2 अपार्टमेंट, जानिए कितना हुआ मुनाफा
अक्षय कुमार ने फिर से अपने 2 अपार्टमेंट बेचे

अक्षय कुमार ने मुंबई में बेचे अपने 2 अपार्टमेंट, जानिए कितना हुआ मुनाफा

Jul 02, 2026
06:09 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार फिल्मों के साथ-साथ निजी मामलों को लेकर भी चर्चा बटोरते हैं। खबर है कि उन्होंने मुंबई के मुलुंड में स्थित अपने 2 आलीशान अपार्टमेंट को बेचकर बड़ा मुनाफा कमाया है। सीआरई मैट्रिक्स द्वारा प्राप्त संपत्ति दस्तावेजों के अनुसार, अभिनेता ने अक्टूबर, 2017 में दोनों अपार्टमेंट करीब 9 करोड़ रुपये में खरीदे थे। यह संपत्ति ओबेरॉय एनिग्मा की ऊपरी मंजिलों पर स्थित है। प्रत्येक अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,886 वर्ग फुट है और 3 कार पार्किंग स्थल शामिल हैं।

मुनाफा

इतने करोड़ रुपये में बिके दोनों अपार्टमेंट

दस्तावेजों के अनुसार, प्रत्येक अपार्टमेंट 6.19 करोड़ रुपये में बिके हैं, जिससे कुल लेनदेन का मूल्य 12.38 करोड़ हो जाता है। इसमें 74.28 लाख रुपये का स्टांप शुल्क शामिल है। पंजीकरण की प्रक्रिया 30 जून, 2026 को पूरी की गई है। पंजीकृत लेनदेन मूल्यों के आधार पर, प्रत्येक अपार्टमेंट लगभग 4.49 करोड़ में खरीदे गए थे। पंजीकृत लेनदेन मूल्यों के आधार पर, इन्हें करीब 1.70 करोड़ ज्यादा में बेचा गया है जो अब लगभग 38 प्रतिशित की वृद्धि दर्शाता है।

सौदा

जानिए किसने खरीदे अभिनेता के दोनों अपार्टमेंट

दस्तावेजों से पता चलता है कि यह सौदा सनी होम केयर प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुआ है। इससे पहले, 2 जून, 2026 को अक्षय ने मुंबई के बोरीवली (पूर्व) स्थित ओबेरॉय स्काई सिटी में अपने 2 अपार्टमेंट कुल 7.1 करोड़ रुपये में बेच दिए थे। यह दोनों अपार्टमेंट भी उन्होंने 2017 में 3 करोड़ और 67.55 लाख रुपये के मूल्य पर खरीदे थे। काम के मोर्चे पर, अभिनेता हालिया रिलीज फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर चर्चा में हैं।

Advertisement