'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में 6वें दिन गिरावट, जानिए कितना हुआ कुल कलेक्शन
क्या है खबर?
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज के 6 दिन पूरे कर चुकी है। वीकेंड पर ताबड़तोड़ कलेक्शन करने के बाद इसने कारोबारी दिनों में धाकड़ शुरुआत की, लेकिन 6वें दिन आकर आंकड़ों में थोड़ी गिरावट देखने को मिला है। फिल्म को घरेलू स्तर पर 100 करोड़ रुपये के क्लब में दाखिल होने के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म की अब तक हुई कुल कमाई पर।
कमाई
'वेलकम टू द जंगल' अपने बजट से इतनी दूर
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 6वें दिन 6.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं 5वें दिन इसका कलेक्शन 9.25, करोड़ और चौथे दिन 8.50 करोड़ रुपये था। इस तरह फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 87.65 करोड़ रुपये हुआ है। चूकि फिल्म का कुल बजट लगभग 125 करोड़ रुपये के आसपास बताया गया है, जिसे पार करने में इसे समय लगेगा। हालांकि, विश्व स्तर पर फिल्म ने अब तक 129.37 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
फिल्म
अक्षय के साथ कई सितारे फिल्म में शामिल
'वेलकम टू द जंगल' अहमद खान द्वारा निर्देशित एक कॉमेडी ड्रामा है और 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है। फिल्म में अक्षय मुख्य किरदार में हैं। उनके अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, राजपाल यादव और अरशद वारसी समेत कई सितारे मौजूद हैं। फिल्म की कहानी काले धन को सफेद करने के लिए एक नकली फिल्म और महंगी फिल्म बनाने के इर्द-गिर्द घूमती है। यह अराजकता, उथल-पुथल, पागलपन और मनोरंजन से भरपूर है।