Loading...
मेहुल चोकसी के वकील को ब्रिटिश आव्रजन विभाग ने गिरफ्तार लिया, 3 दिन हिरासत में रखा

मेहुल चोकसी के वकील को ब्रिटिश आव्रजन विभाग ने गिरफ्तार लिया, 3 दिन हिरासत में रखा

लेखन गजेंद्र
Aug 19, 2026
11:07 am

क्या है खबर?

भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का कोर्ट में प्रतिनिधित्व करने वाले वकील विजय अग्रवाल को आव्रजन उल्लंघन के आरोप में लंदन में गिरफ्तार किया गया है। लॉ बीट के मुताबिक, ब्रिटिश आव्रजन अधिकारियों ने उनको लंदन के मेफेयर क्षेत्र में एक संपत्ति का निरीक्षण करने और वहां से भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के आरोपों के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। अग्रवाल को करीब 3 दिनों तक हिरासत में रखा था।

हिरासत

क्या है आरोप?

रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी हिरासत का संबंध मेफेयर स्थित उस संपत्ति से है, जहां वे कथित तौर पर रह रहे थे या काम कर रहे थे।

मामले में ब्रिटिश अधिकारियों ने यह कार्रवाई तब की, जब मेफेयर स्थित संपत्ति के मकान मालिक ने मई में शिकायत की थी।

आरोपों के मुताबिक, अग्रवाल आवश्यक वर्क परमिट के बिना यूनाइटेड किंगडम में पेशेवर काम कर रहे थे। उन पर अन्य आव्रजन नियमों के उल्लंघन का भी आरोप है।

आरोप

मामले की जांच जारी

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के गृह मंत्रालय, सीमा बल, मेट्रोपॉलिटन पुलिस या किसी ब्रिटिश अदालत से अग्रवाल की पहचान, गिरफ्तारी या हिरासत की पुष्टि करने वाला कोई आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि ब्रिटिश अधिकारियों के निरीक्षण के समय संपत्ति पर 3 से 4 कनिष्ठ वकील मौजूद थे। जांच के दौरान भारी मात्रा में नकदी भी बरामद हुई।

हालांकि, नकदी की सटीक राशि, मालिक और स्रोत का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENT

कनेक्शन

अग्रवाल का मेहुल चोकसी से संबंध

अग्रवाल को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी मामले में चोकसी का प्रतिनिधित्व करने के लिए मान्यता प्राप्त है।

वकील ने बॉम्बे हाई कोर्ट सहित कई न्यायालयों में कानूनी कार्यवाही में चोक्सी का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने बेल्जियम में चोकसी की गिरफ्तारी के बाद उनका प्रतिनिधित्व भी किया था।

चोकसी के वकील के रूप में अग्रवाल ने भारतीय प्रत्यर्पण प्रयासों को बार-बार चुनौती दी है।

अग्रवाल भारत में प्रमुख कॉर्पोरेट अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों को संभालते हैं।

ADVERTISEMENT