'टॉक्सिक' के बाद इन फिल्मों से धमाका करेंगी हुमा कुरैशी, जानिए पूरी सूची
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें हुमा अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। हालांकि, 'टॉक्सिक' के अलावा भी उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें वह अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगी। ऐसे में आइए जानते हैं हुमा की आगामी फिल्मों के बारे में।
#1 & #2
'बयान' और 'गुलाबी'
फिल्म 'बयान' में हुमा के साथ-साथ चंद्रचूड़ सिंह और सचिन खेड़कर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बिकास रंजन मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है।
इस सूची में फिल्म 'गुलाबी' का नाम भी शामिल है। विपुल मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग 2024 में हो गई थी। हालांकि, फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही इसकी रिलीज की घोषणा होने वाली है।
#3
'पूजा मेरी जान'
थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'पूजा मेरी जान' में हुमा के साथ मृणाल ठाकुर, विजय राज और विक्रम सिंह नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी प्यार, जुनूनी दीवानगी और समाज के दबाव के इर्द-गिर्द घूमती है।
इस फिल्म में हुमा सना नाम की एक वकील के किरदार में नजर आएंगी। नवजोत गुलाटी के निर्देशन में बनी यह फिल्म में OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी।