Loading...
'टॉक्सिक' के साथ बंपर ओपनिंग की तैयारी, दुनियाभर की 12,000 स्क्रीन्स पर यश की नजर
'टॉक्सिक' अगले हफ्ते रिलीज को तैयार

'टॉक्सिक' के साथ बंपर ओपनिंग की तैयारी, दुनियाभर की 12,000 स्क्रीन्स पर यश की नजर

Aug 19, 2026
11:12 am

क्या है खबर?

कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश अपनी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के साथ पर्दे पर लौट रहे हैं। 2022 में आई 'KGF 2' की सफलता के बाद, उनकी इस एक्शन-थ्रिलर का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और ट्रेलर से लेकर टीजर तक सबकुछ आ चुका है। इस बीच, खबर है कि यश 'टॉक्सिक' के जरिए दुनियाभर की 12,000 स्क्रीन्स के साथ इतिहास रचने की तैयारी में है।

योजना

12,000 स्क्रीन्स में 'टॉक्सिक' को रिलीज करने की उम्मीद

'टॉक्सिक' 26 अगस्त को वर्ल्डवाइड रिलीज के लिए तैयार है। 21 अगस्त से फिल्म के लिए एडवासं बुकिंग का विकल्प खोल दिया जाएगा।

टाइम्स नाउ के मुताबिक, इसे दुनियाभर में लगभग 12,000 स्क्रीन्स पर बड़े पैमाने पर रिलीज किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, अंतिम संख्या की पुष्टि होना बाकी है।

अगर ऐसा हुआ, तो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए यह एक बहुत बड़ी संख्या होगी। जितनी ज्यादा स्क्रीन्स होंगी, पहले दिन उतनी ज्यादा कमाई होने की उम्मीद बढे़गी।

फिल्म

'टॉक्सिक' कों सेंसर बोर्ड से मिल चुकी हरी झंडी

KVN प्रोडक्शंस और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा निर्मित, 'टॉक्सिक' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से 'ए' प्रमाणपत्र मिल चुका है। इससे फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ है।

इसकी कहानी 1940 से 1970 के दशक के बीच के गोवा पर सेट है, जब भारत को आजादी मिल चुकी थी, लेकिन गोवा तब भी पुर्तगाली शासन के अधीन था।

फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और हुमा कुरैशी भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं।

ADVERTISEMENT