LOADING...
अक्षय कुमार को याद आई 'सैयारा', अहान पांडे-अनीत पड्‌डा को बताया 'भाग्यशाली'
अक्षय कुमार ने 'सैयारा' की सफलता के बारे में बात की

अक्षय कुमार को याद आई 'सैयारा', अहान पांडे-अनीत पड्‌डा को बताया 'भाग्यशाली'

Jun 29, 2026
10:38 am

क्या है खबर?

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'वेलकम टू ज जंगल' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह कॉमेडी ड्रामा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं हासिल हो रही हैं। एक बातचीत में, अक्षय ने सिनेमाघरों में फिल्म की सफलता पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने 'सैयारा' (2025) का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे एक साधारण रोमांटिक फिल्म बिना भव्य आयोजन और स्टार पावर के ब्लॉकबस्टर हो सकती है।

सफलता

'फिल्म की किस्मत में लिखा है, तो वह सफल होकर रहेगी'

IANS के साथ बातचीत में, अक्षय ने बताया कि बॉक्स ऑफिस पर सफलता की कोई निश्चित गारंटी नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर फिल्म की किस्मत में लिखा है, तो वह किसी न किसी तरह सफल हो ही जाती है।" उन्होंने 'सैयारा' का जिक्र करते हुए पूछा कि फिल्म में कौन सा इवेंट था? कोई इवेंट नहीं था। फिर आगे कहा, "लड़के और लड़की (अहान पांडे और अनीत पड्‌डा) ने अच्छा अभिनय किया और वे खुशकिस्मत थे कि फिल्म सफल रही।"

फिल्म

अहान-अनीत की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है 'सैयारा'

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित राेमांटिक म्यूजिकल फिल्म 'सैयारा' ने बड़े सितारों की अनुपस्थित के बावजूद दर्शकों, खासकर युवा दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोरी थी। इसने विश्वस्तर पर करीब 579.23 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और बड़ी सफलता हासिल की थी। खैर, अक्षय की फिल्म पर बात करें, तो 'वेलकम टू ज जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसमें सुनील शेट्‌टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, जैकी श्राॅफ, अरशद वारसी और राजपाल यादव जैसे सितारे हैं।

Advertisement