LOADING...
'वेलकम टू द जंगल' तीसरे दिन 50 करोड़ के पार, 'कॉकटेल 2' काे मिली धोबी पछाड़
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'वेलकम टू द जंगल' तीसरे दिन 50 करोड़ के पार, 'कॉकटेल 2' काे मिली धोबी पछाड़

Jun 29, 2026
10:00 am

क्या है खबर?

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वीकेंड पर इसने न सिर्फ दर्शकों को भरपूर मनोरंजन की डोज दी, बल्कि फिल्म समीक्षकों से वाहवाही भी लूटी है। अपने ताबड़तोड़ प्रदर्शन से इसने महज 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं पहले से मौजूद शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' ने वीकेंड पर ठीक-ठाक कमाई की, लेकिन इसे अक्षय की फिल्म से जबरदस्त टक्कर मिली है।

कमाई

'वेलकम टू द जंगल' विश्व स्तर पर मचा रही जमकर धमाल

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 24.75 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो अन्य दिनों में सबसे ज्यादा है। इसने दूसरे दिन 20 करोड़ और पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि पेड प्रिव्यू से 3.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। इस तरह से फिल्म ने 3 दिनों में कुल 63.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं विश्व स्तर 'वेलकम टू द जंगल' ने 93.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

मुकाबला

'कॉकटेल 2' की 10वें दिन कितनी रही कमाई?

शाहिद, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन की फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सैकनिल्क के मुताबिक, इसने रिलीज के 10वें दिन 4.40 करोड़ रुपये कमाए हैं जिसके बाद कुल नेट कलेक्शन 83.15 करोड़ रुपये हो गया है। विश्व स्तर पर फिल्म अब तक 126.85 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। 'कॉकटेल 2' की कमाई पर बेशक असर पड़ा है, लेकिन दोनों फिल्मों की असली अग्निपरीक्षा कारोबारी दिनों में आकर शुरू हो चुकी है।

Advertisement