अक्षय कुमार को याद आए स्कूल टीचर, बोले- उनके हाथ में छड़ी हाेती थी और मैं....
क्या है खबर?
अक्षय कुमार रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के जरिए लोगों को खूब सारा पैसा कमाने का मौका दे रहे हैं। हालांकि गेम के दौरान अभिनेता अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से भी दर्शकों को सुनाते रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी मां द्वारा दी गई अनमोल सीख का खुलासा किया था। हालिया एपिसोड में अक्षय को अपने स्कूल टीचर की याद आ गई। उन्होंने बताया कि कैसे उनके टीचर के साथ में हमेशा एक छड़ी होती थी।
किस्सा
अक्षय ने स्कूल से जुड़ा किस्सा साझा किया
एपिसोड के दौरान, एक प्रतियोगी स्नेहन ने दर्शकों के सामने खुलासा किया कि उनका और अभिनेता का टीचर एक ही था। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। यह सुनते ही अक्षय को अपने दिवंगत टीचर पांडे सर की याद आ गई। उन्होंने कहा, "ये जिनके बारे में बोल रहा है, वो मेरे भी टीचर रह चुके हैं, उनका नाम पांडे सर था। पांडे सर की एक आदत थी उनके हाथ में हमेशा एक छड़ी होती थी हमें पढ़ाते वक्त।"
सीख
"पांडे सर से काफी कुछ सीखा"
अक्षय ने आगे कहा, "मैं काफी बदमाश था, और पांडे सर मारने से पहले सोचते नहीं थे। लेकिन कुछ भी हो, पांडे सर से काफी कुछ सीखा है मैंने, भले वो अभी नहीं रहे।" इससे पहले, अक्षय ने बताया था कि उन्हें कभी-कभी उन लोगों के सामने बहुत छोटा महसूस होता है, जिन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की है। हालांकि अब उन्हें पढ़ना अच्छा नहीं लगता। बता दें, 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' सोनी लिव और सोनी टीवी पर प्रसारित होता है।