LOADING...
अक्षय कुमार बोले- 'वेलकम टू द जंगल' सोच से ज्यादा जंगली; साझा किया मजेदार वीडियो  
'वेलकम टू द जंगल' के सेट से आया मजेदार वीडियो

अक्षय कुमार बोले- 'वेलकम टू द जंगल' सोच से ज्यादा जंगली; साझा किया मजेदार वीडियो  

Jun 05, 2026
05:17 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर फैंस का खूब ध्यान खींच रहे हैं। 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की इस तीसरी कड़ी का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जिसका टीजर जारी हो चुका है। इस बीच, अभिनेता ने फिल्म के सेट से एक मजेदार BTS वीडियो जारी किया, जिसमें वह राजपाल यादव के साथ प्रैंक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में फैंस काे फिल्म में मिलने वाली मस्ती और धमाल की झलक मिल गई है।

शरारत

सोच से ज्यादा जंगली है 'वेलकम टू द जंगल'

वीडियाे में देखा जा सकता है कि राजपाल और परेश रावल खड़े हैं। तभी राजपाल को कुछ हलचल महसूस होती है। जब वह पीछे मुड़कर देखते हैं, तो एक घोड़ा उनकी विग कुतर रहा होता है। अक्षय का यह प्रैंक उन्हें चौंका देता है। वीडियो जारी करते हुए अक्षय ने लिखा, 'राजपाल को अपनी ताकत दिखाना मजेदार था। 'वेलकम टू द जंगल' जितना आप सोच सकते हैं, उससे कहीं ज्यादा जंगली है!!' फिल्म 26 जून को रिलीज हो रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement