LOADING...
गुरिंदरवीर सिंह के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से गदगद हुए अक्षय कुमार, बोले- तुम पर बहुत गर्व
अक्षय कुमार ने गुरिंदरवीर सिंह की सराहना की

गुरिंदरवीर सिंह के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से गदगद हुए अक्षय कुमार, बोले- तुम पर बहुत गर्व

May 29, 2026
09:30 am

क्या है खबर?

भारतीय धावक गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर की दौड़ में 10.09 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। उनकी इस सफलता से हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हाे गया है, जिसमें अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने गुरिंदरवीर की तारीफ में कसीदे पढ़े। साथ ही उन्हें सशस्त्र बलों की शान बताया है।

पोस्ट

अक्षय ने साझा किया पोस्ट

अभिनेता ने लिखा, 'मैं गुरिंदरवीर सिंह के बारे में पढ़ रहा था, जो भारत के सबसे तेज एथलीट बन गए हैं। सालों से हम विदेशी एथलीटों को 100 मीटर दौड़ जीतते और रिकॉर्ड तोड़ते देखते आ रहे थे। तब सब कहते थे कि भारतीयों से नहीं होगा। अब सब कह रहे हैं कि यह तो होना ही था! तुम पर बहुत गर्व है, नौजवान। उससे भी ज्यादा गर्व इस बात पर है कि तुम हमारी सशस्त्र सेनाओं से हो।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

परिचय

जानिए कौन हैं गुरिंदरवीर सिंह

गुरिंदरवीर, पंजाब के जालंधर जिले में स्थित पत्याल गांव के रहने वाले हैं, जिन्हें वर्तमान में "भारत का सबसे तेज जीवित व्यक्ति" कहा जा रहा है। भारतीय नौसेना से जुड़े 25 वर्षीय इस एथलीट ने भारतीय एथलेटिक्स में अपनी रफ्तार से तहलका मचा दिया है। उन्होंने रांची में आयोजित 29वें नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप 2026 में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.09 सेकंड में पूरा करके नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया है।

Advertisement