LOADING...
'वेलकम टू द जंगल' में दिखेगा अक्षय कुमार का भोजपुरी अवतार, अक्षरा सिंह संग मचाएंगे धमाल
'वेलकम टू द जंगल' में दिखेगा अक्षय कुमार का अनोखा अवतार

'वेलकम टू द जंगल' में दिखेगा अक्षय कुमार का भोजपुरी अवतार, अक्षरा सिंह संग मचाएंगे धमाल

May 24, 2026
08:04 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक धमाकेदार खबर सामने आई है। बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से अक्षय के किरदार को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने उनके फैंस को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। दरअसल, फिल्म से अक्षय के किरदार से अब पर्दा हट गया है। यूं तो वो पहले की तरह ही अपनी कॉमेडी से दर्शकों को लोटपोट करते दिखेंगे, लेकिन इस बार उनका अंदाज बिल्कुल हटके होगा।

रिपोर्ट

भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा संग रोमांस और कॉमेडी का तड़का लगाएंगे अक्षय 

पिंकविला के मुताबिक, अक्षय फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में दर्शकों को एक ऐसा सरप्राइज देने जा रहे हैं, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। वो इस फिल्म में एक भोजपुरी अभिनेता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जो पूरी फिल्म का सबसे मजेदार और मुख्य कॉमेडी हिस्सा होने वाला है। इस रोल में जोश भरने के लिए अक्षय ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस किरदार में उनके साथ भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह नजर आने वाली हैं।

हैरानी

अपने अवतार से सबके होश उड़ाएंगे अक्षय

फिल्म के करीबी सूत्रों ने अक्षय के इस किरदार को लेकर कुछ और हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। सूत्र के मुताबिक, अक्षय ने 'वेलकम टू द जंगल' में इस रोल को बेहद अनोखे और अंदाज में निभाया है, जो दर्शकों को बड़ा पसंद आने वाला है। उन्होंने एक भोजपुरी एक्टर के पूरे जोश और उसके रहन-सहन को इस कदर अपनाया है कि उनका ये लुक और बदलाव हर किसी को हैरान कर देगा।

Advertisement

आइटम नंबर

'भोजपुरी आइटम बॉय' बनेंगे अक्षय

फिल्म के कुछ हिस्सों में तो अक्षय इस किरदार में इस कदर डूब गए हैं कि उनका पूरा अंदाज और एक खास गाना लोगों को चौंकाने के साथ-साथ लोटपोट होने पर मजबूर कर देगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म में 'घिस घिस घिस' नाम का एक गाना है, जिसमें अक्षय एक भोजपुरी आइटम बॉय के रूप में ठुमके लगाते हुए नजर आएंगे। उनका ये रूप सिनेमाघरों में हंसी और सीटियों का जबरदस्त तूफान लाने वाला है।

Advertisement

कहानी

फिल्म की कहानी और कलाकार

फिल्म की कहानी एक भोजपुरी अभिनेता के अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के सफर और इस बीच पैदा होने वाले जबरदस्त और मजेदार ड्रामे पर आधारित है। अहमद खान के निर्दैशन में बन रही और फिरोज नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की जा रही 'वेलकम टू द जंगल' इस साल की सबसे बड़ी कॉमेडी एंटरटेनर फिल्मों में से एक होने वाली है। इसमें सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलिन फर्नांडीस, रवीना टंडन, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ और लारा दत्ता जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

Advertisement