'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक जारी, धमाचौकड़ी मचाने आई अक्षय और उनकी टोली
क्या है खबर?
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर लोगों काे बेहद पसंद आ रहा है। अब निर्माताओं ने टाइटल ट्रैक जारी करके लोगों का उत्साह सांतवें आसमान पर पहुंचा दिया है। गाने की शुरुआत 'आलू कांदा बेचने वाले' उस यादगार दृश्य से होती है, जिसे फिल्म 'वेलकम' (2007) में नाना पाटेकर पर फिल्माया गया था। फर्क सिर्फ इतना है कि तीसरी कड़ी में यह काम अक्षय, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और तुषार कपूर करते दिखे हैं।
गाना
शान की आवाज में आया धमाकेदार गाना
संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद द्वारा कंपोज इस गाने को रीक्रिएट संस्करण के साथ जारी किया गया है। पहले की तरह इस बार भी आवाज शान ने दी है, लेकिन बोल मेघा बाली ने लिखे हैं। गाना पूरी तरह से धमाकेदार, ऊर्जा से भरपूर है, जिसे सुनकर फैंस झूमने के लिए मजबूर हो जाएंगे। अक्षय और उनकी पूरी टोली धमाचौकड़ी मचाती दिखी है। दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस छा गई हैं। बता दें, यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
Iss jungle mein ab roar bhi hoga aur shor bhi hoga! 🕺💃🌴#WelcomeToTheJungleTitleTrack Out Now: https://t.co/EqysA9duNK #WelcomeToTheJungle, the chaos begins in cinemas from 26th June, 2026 🍿 pic.twitter.com/wbsC6Q0U22
— Akshay Kumar (@akshaykumar) May 18, 2026