
श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की 'स्त्री 2' में नजर आए अक्षय कुमार, उत्साहित हुए प्रशंसक
क्या है खबर?
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' आखिरकार दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
इस फिल्म को समीक्षकों के साथ दर्शकों की बढ़िया प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग पहले दिन का पहला शो देखने के लिए बड़ी संख्या में सिनेमाघरों पहुंचे।
पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
इसके अलावा 'स्त्री 2' में दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार ने मेहमान की भूमिका निभाई है।
अक्षय
अक्षय का लुक हुआ लीक
सोशल मीडिया पर अक्षय का लुक भी लीक हो गया है। उनकी एंट्री ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं।
फिल्म में खिलाड़ी कुमार का खूंखार रूप देखने को मिल रहा है। उनका कैमियो देख प्रशंसक उत्साहित हो गए हैं।
बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' का सामना अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की फिल्म 'खेल खेल में' से हो रहा है।
इसके अलावा जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीर
I think #AkshayKumar deserves credit for the movie #Stree2.His role in the movie is stronger and more entertaining than in #KhelKhelMain finally, Akshay Kumar will get a hit. and I hope it joins the 300 crore club."#Stree2Review pic.twitter.com/tS0SkH42Zr
— Sandeep Pathak⛳ (@iPandit_Pathak) August 14, 2024