LOADING...
अक्षय कुमार संग तस्वीर खिंचवाने की चाह में महिला ने की ऐसी हरकत, असहज हुए अभिनेता
तस्वीर खिंचवाते समय महिला ने अक्षय कुमार को छुआ (तस्वीर: एक्स/@akshaykumar)

अक्षय कुमार संग तस्वीर खिंचवाने की चाह में महिला ने की ऐसी हरकत, असहज हुए अभिनेता

Sep 06, 2024
04:29 pm

क्या है खबर?

अभिनेता अक्षय कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, हाल ही में अभिनेता मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान अक्षय के प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला तस्वीर खिंचवाते समय अक्षय के करीब आ जाती है, जिसके बाद अभिनेता असहज होते हुए दिखाई दे रहे है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

अक्षय

'स्काई फोर्स' में नजर आएंगे अक्षय

अक्षय को पिछली बार वाणी कपूर और तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'खेल खेल में' देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की तो खूब तारीफ हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे दर्शक नसीब नहीं हुए। अब अक्षय फिल्म 'स्काई फोर्स' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म 24 जनवरी, 2025 को दर्शकों के बीच आएगी। इस फिल्म में सारा अली खान, निम्रत कौर और वीर पहाड़िया जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।