Page Loader
अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, पहला पोस्टर जारी 
कब, कहां और कितने बजे रिलीज होगा 'स्काई फोर्स' का ट्रेलर?

अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, पहला पोस्टर जारी 

Jan 02, 2025
06:11 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार की पिछली फिल्में फ्लॉप रही हैं। उनकी हालिया रिलीज 'सिंघम अगेन' भी बुरी तरह पिट गई। इससे पहले आई 'खेल खेल में' का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा। अब अक्षय की 'स्काई फोर्स' से बड़ी उम्मीदें हैं। उन्हें पूरा यकीन है कि यह फिल्म उनकी पिछली फ्लॉप फिल्मों का दाग धो देगी। अब 'स्काई फोर्स' का पहला पोस्टर सामने आ गया है। इसके साथ फिल्म के ट्रेलर की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठा दिया है।

स्काई फोर्स

5 जनवरी को रिलीज होगा ट्रेलर

'स्काई फोर्स' का ट्रेलर 5 जनवरी, 2025 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। निर्माता फिल्म का ट्रेलर जुहू के PVR में ऑडी 2 में रिलीज करने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच दशकों पहले हुए हवाई युद्ध पर आधारित होगी। इसमें अक्षय के अलावा सारा अली खान, निम्रत कौर और वीर पहाड़िया जैसे सितारे भी अभिनय करते नजर आएंगे। वीर इस फिल्म से बॉलीवुड में शुरुआत करने जा रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर