Page Loader
अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' अपनी OTT रिलीज को तैयार, जानिए कब और कहां देख पाएंगे 
'सरफिरा' अपनी OTT रिलीज को तैयार (तस्वीर: एक्स/@akshaykumar)

अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' अपनी OTT रिलीज को तैयार, जानिए कब और कहां देख पाएंगे 

Sep 26, 2024
11:47 am

क्या है खबर?

अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' को 12 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। 80 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 22.13 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब 'सरफिरा' अपनी OTT रिलीज को तैयार है। जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे OTT पर देख सकते हैं।

सरफिरा

सपनों को पूरा करने के लिए 'सरफिरा' होना पड़ता है- अक्षय

'सरफिरा' का प्रीमियर OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर होने जा रहा है। इस फिल्म को आप 11 अक्टूबर, 2024 से देख सकते हैं। अक्षय ने इस खबर की जानकारी देते हुए लिखा, 'अपने सपनों को पूरा करने के लिए 'सरफिरा' होना पड़ता है। 'सरफिरा' में एक आम आदमी के सपनों को उड़ान भरते हुए देखें।' इस फिल्म में अक्षय की जोड़ी अभिनेत्री राधिका मदान के साथ बनी है। परेश रावल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो