'भूत बंगला' का पहला दीदार इस दिन कराएंगे अक्षय कुमार, टीजर रिलीज पर आया अपडेट
क्या है खबर?
अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'भूत बंगला' के साथ सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 'भूल-भुलैया' (2007) के बाद उन्हें दोबारा हॉरर-कॉमेडी शैली में देखने के लिए उनके फैंस भी काफी बेताब हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है जो पहले भी अक्षय संग 'हेरा फेरी' और 'भागम भाग' जैसी फिल्में बना चुके हैं। ताजा जानकारी 'भूत बंगला' के टीजर को लेकर आई है जिसके जरिए फैंस को बड़ा तोहफा मिलने वाला है।
टीजर
इस दिन जारी होगा 'भूत बंगला' का टीजर
पिंकविला के मुताबिक, 'भूत बंगला' का टीजर जारी करने के लिए निर्माताओं ने पूरी तैयारी कर ली है। इसे 12 जून, 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी किया जाएगा, जिससे इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म की बड़े पर्दे पर जबरदस्त शरुआत सुनिश्चित होगी। टीजर लाॅन्च से उन लोगों के बीच काफी उत्साह पैदा होने की संभावना है जो अक्षय और प्रियदर्शन के सहयोग का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। दोनों आखिरी बार फिल्म 'खट्टा मीठा' (2010) में साथ जुड़े थे।
फिल्म
अप्रैल में रिलीज होगी 'भूत बंगला', ये है फिल्म की कास्ट
'भूत बंगला' का पहला गाना 'रामजी आके भला करेंगे' जारी हो चुका है जिसने लोगों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। वहीं फिल्म का ट्रेलर, मार्च के तीसरे हफ्ते तक रिलीज होने की संभावना है। बता दें कि 'भूत बंगला' 10 अप्रैल, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें अक्षय के अलावा, वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और मिथिला पालकर जैसे सितारे प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे।