NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 'द कश्मीर फाइल्स' से अक्षय की 'बच्चन पांडे' को होगा 400-500 स्क्रीन का नुकसान?
    अगली खबर
    क्या 'द कश्मीर फाइल्स' से अक्षय की 'बच्चन पांडे' को होगा 400-500 स्क्रीन का नुकसान?
    ‘द कश्मीर फाइल्स’ से होगा ‘बच्चन पांडे’ का नुकसान

    क्या 'द कश्मीर फाइल्स' से अक्षय की 'बच्चन पांडे' को होगा 400-500 स्क्रीन का नुकसान?

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 18, 2022
    12:18 pm

    क्या है खबर?

    विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह 'राधे श्याम',

    'बैटमैन' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी बड़े बजट की फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। आज जबकि अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। खबर है कि इस फिल्म के हाउसफुल चलने के कारण 'बच्चन पांडे' की कमाई खासी प्रभावित होगी।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    रिपोर्ट

    फिल्म को होगा 400 से 500 स्क्रीन का नुकसान

    बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, 'बच्चन पांडे' की टीम अपनी फिल्म की स्क्रीन के नंबर को लेकर बेहद चिंतित है। फिल्म को एक बार में ही 400-500 स्क्रीन के नुकसान की उम्मीद है।

    इन सिनेमाघरों में एक बड़ा हिस्सा सिंगल स्क्रीन है और उनके मालिक 'द कश्मीर फाइल्स' को बदलने के मूड में नहीं हैं। फिल्म 630 स्क्रीनों पर रिलीज हुई थी।

    हालांकि, इसे मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद देशभर के सिनेमाघरों ने इसके लिए और स्क्रीन जोड़ना शुरू कर दिया।

    प्रतिक्रिया

    क्या है ट्रेड एनालिस्ट अमूल वी मोहन का कहना?

    प्रोड्यूसर और ट्रेड एनालिस्ट अमूल वी मोहन ने कहा, "बच्चन पांडे के ओपनिंग डे पर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' भारी असर डालने वाली है। जिस तेजी के साथ इसकी कमाई बढ़ रही है, यह 'बच्चन पांडे' की कमाई प्रभावित करेगी।"

    उन्होंने कहा, "देखा जाता है कि अमूमन फिल्म 27 से 30 करोड़ की एक दिन में कमाई कर सकती है, लेकिन अभी 'द कश्मीर फाइल्स' का दबदबा बना हुआ है। यह दिन ब दिन ज्यादा ही कमाई कर रही है।"

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    'द कश्मीर फाइल्स' को देश के कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया है। असम में तो इस फिल्म को देखने के लिए सरकारी कर्मचारियों को आधे दिन का अवकाश भी दे दिया गया। फिल्म को लेकर कई राज्य सरकारें ऐसे कदम उठा रही हैं।

    फिल्म

    जानिए फिल्म 'बच्चन पांडे' के बारे में

    फरहाद सामजी ने 'बच्चन पांडे' का निर्देशन किया है। साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, कृति सैनन, पंकज त्रिपाठी, अरशद वारसी मुख्य भूमिका में हैं।

    फिल्म में अक्षय एक गैंगस्टर बने हैं, जो हीरो बनना चाहता है, वहीं कृति ने एक फिल्ममेकर की भूमिका निभाई है। जैकलीन इस फिल्म में बच्चन पांडे की प्रेमिका बनी हैं।

    इस फिल्म का यह नाम 'टशन' में अक्षय के किरदार बच्चन पांडे से लिया गया।

    कलेक्शन

    100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची 'द कश्मीर फाइल्स'

    'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब से लेकर इसकी कमाई और कामयाबी की रफ्तार जारी है। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री हैं।

    अनुपम खेर अभिनीत इस फिल्म की शुरुआत धीमी हुई थी, लेकिन हर दिन के साथ इसके कलेक्शन में जोरदार इजाफा हुआ है।

    फिल्म ने अभी तक सात दिन में लगभग 97 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है और फिल्म आने वाले दिन में 100 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    विवेक अग्निहोत्री
    बच्चन पांडे

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    अक्षय कुमार

    सलमान के नाम था 'अतरंगी रे' टाइटल, इस शर्त पर आनंद एल राय को दिया बॉलीवुड समाचार
    'लव आज कल' की असफलता से उबरने में आनंद ने कैसे की सारा की मदद? धनुष
    भारतीयों के लिए दूसरी सबसे अधिक देखी जाने वाली फिल्म बनी 'सूर्यवंशी' नेटफ्लिक्स
    क्या 'अतरंगी रे' में छोटा रोल कर रहे हैं अक्षय कुमार? डिज्नी+ हॉटस्टार

    बॉलीवुड समाचार

    अब मशहूर शायर और गीतकार साहिर लुधियानवी का किरदार निभाएंगे अभिषेक बच्चन संजय लीला भंसाली
    क्या आप जानते हैं? 'द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेरुहा' में बनने वाली थी ऋतिक-प्रियंका की जोड़ी करण जौहर
    अमिताभ के बारे में अरशद ने कहा- लॉन्च करने के बाद उन्होंने मुझे सपोर्ट नहीं किया अमिताभ बच्चन
    अमेरिका की लूना सोसाइटी देगी सुशांत सिंह राजपूत को सम्मान, किया 'सुशांत मून डे' का ऐलान अमेरिका

    विवेक अग्निहोत्री

    मॉब लिंचिंग: सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और राज्यों को नोटिस, पूछा- रोकने के लिए क्या किया दिल्ली
    सोनाक्षी सिन्हा ने की विवेक अग्निहोत्री की पुलिस से शिकायत, जानिए क्या है मामला बॉलीवुड समाचार
    फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया 'द दिल्ली फाइल्स' का ऐलान बॉलीवुड समाचार
    'पृथ्वीराज' समेत जनवरी में ये फिल्में आएंगी दर्शकों के बीच अक्षय कुमार

    बच्चन पांडे

    फिल्म 'बच्चन पांडे' में कैसे किरदार में नजर आएंगी कृति सैनन? अक्षय कुमार
    साजिद नाडियाडवाला ने 'हीरोपंती 2' सहित पांच फिल्मों के लिए अमेजन प्राइम से करार किया सलमान खान
    अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग के दौरान सेट पर लगी आग अक्षय कुमार
    अक्षय ने किया 'बच्चन पांडे' की रिलीज डेट का ऐलान, होली पर आएगी फिल्म अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025