अक्षय कुमार कितने पढ़े लिखे हैं? मिल चुकी है डॉक्टरेट की उपाधि
अभिनेता अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे व्यस्त सितारों में गिने जाते हैं। साल 1991 में 'सौगंध' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अक्षय मौजूदा वक्त में फिल्म 'सेल्फी' को लेकर चर्चा में हैं, जो 24 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने बांग्लादेश के ढाका के एक होटल में वेटर और रसोइये की नौकरी भी की।
अक्षय ने बीच में छोड़ दी थी पढ़ाई
अक्षय का जन्म 9 सितंबर, 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। पहले कुछ वक्त तक वह दिल्ली में रहे, उसके बाद उनका पूरा परिवार मुंबई चला गया। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई डॉन बॉस्को स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के गुरु नानक खालसा कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन पढ़ाई में दिलचस्पी नहीं होने के कारण पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। 2008 में कनाडा के विंडसर विश्वविद्यालय ने अक्षय को मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी थी।