LOADING...
लोकसभा चुनाव: अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता मिलने के बाद डाला पहला वोट, देखिए वीडियो 
भारतीय नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार ने डाला पहला वोट

लोकसभा चुनाव: अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता मिलने के बाद डाला पहला वोट, देखिए वीडियो 

May 20, 2024
10:28 am

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान जारी है। आज (20 मई) देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर मतदाता अपना वोट डालेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड समेत दो केंद्र शासित प्रदेश (जम्मू कश्मीर और लद्दाख) शामिल है। फिल्म जगत के कई सितारे भी वोट डालते नजर आ रहे हैं। भारतीय नागरिकता मिलने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने भी अपना पहला वोट डाला है।

बयान

इन सितारों ने भी डाला वोट

अक्षय ने कहा, "मैं चाहता हूं कि भारत विकसित और मजबूत हो। मैंने इसी को ध्यान में रखकर वोट किया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपना वोट डालने आना चाहिए।" बता दें, इससे पहले अक्षय के पास कनाडा की नागरिकता थी। अक्षय के अलावा अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर और उनकी बहन जोया अख्तर सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे। राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा भी पोलिंग बूछ पर नजर आए। अभिनेत्री जाह्ववी कपूर भी नागिरक होने का कर्तव्य निभाने से दूर नहीं रही।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो