LOADING...
'हैवान' की रिलीज तारीख आई, सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी फिल्म
'हैवान' कब होगी रिलीज?

'हैवान' की रिलीज तारीख आई, सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी फिल्म

Jun 27, 2026
01:56 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की थ्रिलर फिल्म 'हैवान' की रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया गया है। दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ये फिल्म सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बड़े पर्दे पर दर्शकों को रोमांचित करने के बाद यह फिल्म किस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी, इसका खुलासा भी हो गया है। आइए जानते 'हैवान' कब रिलीज हो रही है और आप इसे सिनेमा्घररों के बाद कहां देख पाएंगे।

ऐलान

इस दिन पर्दे पर आएगी फिल्म

अक्षय और सैफ के फैंस के लिए अब इंतजार खत्म हो गया है। उनकी फिल्म 'हैवान' की रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान हो गया है। ये फिल्म 11 सितंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे साल 2026 की बॉलीवुड की सबसे बड़ी और धमाकेदार रिलीज में से एक माना जा रहा है। दिग्गज फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही 'हैवान' ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त माहौल बना दिया है।

वापसी

20 साल बाद बड़े पर्दे पर भिड़ेगी अक्षय-सैफ की जोड़ी

फिल्म 'हैवान' को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता है, क्योंकि अक्षय और सैफ की जोड़ी करीब 20 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' और 'टशन' जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए मशहूर ये जोड़ी इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में एक बेहद गंभीर और कड़क अंदाज में आमने-सामने होगी। इस फिल्म में जहां सैफ मुख्य नायक की भूमिका में तो अक्षय विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

'हैवान' की रिलीज तारीख आई

Advertisement

OTT प्लेटफॉर्म

सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म

सिनेमाघरों में रिलीज की तारीख तय करने के अलावा निर्माताओं ने फिल्म के स्ट्रीमिंग पार्टनर को भी फाइनल कर लिया है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं, जिसका मतलब है कि सिनेमाघरों में अपना सफर पूरा करने के बाद ये फिल्म OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनी नेटवर्क संग हुई इस बड़ी डील में फिल्म के डिजिटल राइट्स के साथ-साथ सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स भी शामिल हैं।

जोड़ी

अक्षय और प्रियदर्शन की 8वीं फिल्म होगी 'हैवान

'हैवान' साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अक्षय और सैफ के साथ सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। एक और खास बात ये है कि यह अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की एक साथ 8वीं फिल्म है। इससे पहले ये सुपरहिट जोड़ी 'हेरा फेरी' , 'गरम मसाला' , 'भागम भाग', 'भूल भुलैया', 'दे दना दन', 'खट्टा मीठा' और 'भूत बंगला' जैसी 7 यादगार फिल्में दे चुकी है।

Advertisement