श्वेता तिवारी डेंगू का शिकार, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती; जानिए अब कैसी है तबीयत
क्या है खबर?
टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी पिछले कुछ वक्त से लगातार चर्चा बटोर रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण आगामी रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' है, जिसमें वह बतौर प्रतियोगी नजर आएंगी। हालांकि, शो के प्रीमियर से पहले ही वह अपने स्वास्थ्य को लेकर खबरों में आ गई हैं। बताया जा रहा है कि श्वेता को डेंगू हो गया, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। फैंस भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो गए हैं।
इलाज
अस्पताल में चल रहा श्वेता का इलाज
सेलिब्रिटी इंस्टाग्राम पेज विरल भयानी के मुताबिक, श्वेता डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज अभी जारी है।
हालांकि, अभिनेत्री के परिवार या टीम ने उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
फैंस को जैसे ही पता चला कि अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती हैं, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शुभकामनाएं के साथ उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करना शुरू कर दिया है।
शो
'द ट्रेटर्स इंडिया 2' में नजर आएंगी अभिनेत्री
करण जौहर का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' अपने दूसरे सीजन के साथ अमेजन प्राइम वीडियो पर लौट रहा है।
इसका प्रसारण 13 अगस्त, 2026 से होगा जिसमें श्वेता भी प्रतियोगी बनकर दिमाग और शक का खेल खेलने वाली हैं।
उनके अलावा शो में मुनव्वर फारूकी, मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा, अभिषेक मल्हान, पारुल गुलाटी, आदित्य कुलश्रेष्ठ, हरमन सिंघा, तान्या पुरी, अंश चोपड़ा, करण सिंह मैजिक, रिदा थरना, रणवीर बरार और शालिनी पासी समेत 21 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे।