SpaceXAI ने नया AI एजेंट 'ग्रोक बॉट' किया लॉन्च, क्या है इसकी खासियत?
क्या है खबर?
SpaceXAI ने ग्रोक बॉट का शुरुआती बीटा वर्जन लॉन्च किया है। यह AI एजेंट सिर्फ सवालों के जवाब देने के बजाय यूजर्स के लिए लगातार काम करने के लिए बनाया गया है। यूजर अलग-अलग कामों के लिए कई बॉट्स बना सकते हैं और उन्हें जरूरी वेबसाइट या सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने की अनुमति दे सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, ये बॉट्स टीम के साथी की तरह काम करेंगे और काम पूरा होने या मंजूखासियतरी की जरूरत पड़ने पर यूजर को बताएंगे।
खासियत
ग्रोक बॉट खुद सॉफ्टवेयर पर कर सकता है काम
ग्रोक बॉट की खासियत यह है कि यह यूजर के कंप्यूटर पर होने वाले कई काम खुद कर सकता है।
कंपनी के मुताबिक, हर बॉट का अपना कंप्यूटर एनवायरनमेंट होगा और वह यूजर का लैपटॉप बंद होने के बाद भी काम जारी रख सकेगा। ये बॉट्स वेबसाइट और एप्लिकेशन में लॉग इन करके इंसान की तरह काम कर सकते हैं।
कंपनी का दावा है कि इसके लिए हर सॉफ्टवेयर में अलग API होना जरूरी नहीं है।
काम सीखकर दोबारा खुद कर सकता है बॉट
काम सीखकर दोबारा खुद कर सकता है बॉट
ग्रोक बॉट बार-बार होने वाले कामों को सीखकर उन्हें रूटीन के रूप में सेव कर सकता है।
इसके बाद यूजर को हर बार पूरी प्रक्रिया समझाने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी के अनुसार, बॉट्स पिछली बातचीत, यूजर की पसंद और काम करने के तरीके को याद रख सकते हैं।
वे बिक्री, मार्केटिंग, ग्राहक सहायता, खर्चों की निगरानी, बग ढूंढने और दूसरे काम कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर बॉट काम रोककर यूजर की मंजूरी भी मांग सकता है।
कीमत
बीटा में उपलब्ध, कीमत 120 डॉलर से शुरू
ग्रोक बॉट फिलहाल बीटा चरण में उपलब्ध है।
कंपनी के अनुसार, टीमों के लिए इसकी कीमत 120 डॉलर प्रति सीट प्रति महीना और व्यक्तिगत यूजर्स के लिए 200 डॉलर प्रति महीना से शुरू होती है। सुपरग्रोक हैवी सब्सक्राइबर्स को भी इसका एक्सेस मिलेगा।
यह सेवा फिलहाल macOS, विंडोज, लिनक्स और iOS पर उपलब्ध है, जबकि एंड्रॉयड के लिए इसे जल्द लाने की योजना है। कुछ संगठनों के लिए अभी वेटलिस्ट के जरिए एक्सेस दिया जा रहा है।