उज्जैन के रहस्य सुलझाने आ रहे अक्षय कुमार-राणा दग्गुबाती, धर्मा की पैन-इंडिया थ्रिलर में बड़ा सरप्राइज
अक्षय कुमार और राणा दग्गुबाती को लेकर खबर आ रही है कि ये दोनों सितारे अब एक ऐतिहासिक थ्रिलर में साथ काम करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन 'कार्तिकेय 2' से मशहूर हुए डायरेक्टर चंदू मोंडेती करेंगे, वहीं करण जोहर की धर्मा प्रोडक्शंस इसे प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म की कहानी उज्जैन शहर के रहस्यों पर आधारित एक ऐतिहासिक थ्रिलर होगी। इतना ही नहीं सुनने में आ रहा है कि फिल्म में किसी बड़े स्टार का शानदार कैमियो भी होगा। हालांकि, अभी तक फिल्म की कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, पर उम्मीद है कि यह एक बड़ा पैन-इंडिया प्रोजेक्ट बनेगा।
अक्षय की 'भूत बंगला' और दग्गुबाती की 'जय हनुमान'
बात करें अक्षय की तो, वो इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू और वामिका गब्बी भी मुख्य किरदारों में नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर राणा दग्गुबाती की आने वाली फिल्म 'जय हनुमान' को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। ये 'हनुमान' का अगला भाग (सीक्वल) है, जिसकी शूटिंग अप्रैल 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है।