आकांक्षा रंजन कपूर ने शरण शर्मा संग रचाई शादी, आलिया ने दी बधाई; देखिए खूबसूरत तस्वीरें
क्या है खबर?
आलिया भट्ट की पक्की सहेली और मशहूर अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और फिल्म निर्देशक शरण शर्मा के साथ सात फेरे ले लिए हैं। शादी के तुरंत बाद इस नई-नवेली जोड़ी ने सोशल मीडिया पर अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों का शाही रोमांटिक अंदाज फैंस और सितारों का दिल जीत रहा है।
खास मौका
"जिस दिन शुरू की थी डेटिंग, उसी खास तारीख पर एक-दूजे के हुए
अभिनेत्री आकांक्षा रंजन और फिल्म निर्देशक शरण शर्मा अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। इस जोड़े ने 11 जुलाई को मुंबई में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक भव्य समारोह में शादी रचाई। जिस दिन दोनों ने डेटिंग शुरू की थी, उसी खास तारीख परआकांक्षा-शरण ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया। आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की पहली तस्वीरें पोस्ट कीं और अपने पति के लिए एक बेहद प्यारा नोट लिखा।
पोस्ट
इस गाने की लाइनें लिख बयां किया शरण के लिए प्यार
शादी के लिए अभिनेत्री ने पारंपरिक लाल और सुनहरे रंग का जोड़ा पहना था, जबकि फिल्म निर्माता ने सफेद रंग की पोशाक पहनी थी। तस्वीरों में शादी के वादे (वचन) लेते और मैरिज पेपर्स पर साइन करते समय दुल्हन भावुक होती नजर आ रही हैं। आकांक्षा ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए एक इन्फिनिटी (अनंत) इमोजी के साथ नीति मोहन के हिट गाने के बोल साझा कर लिखा, 'तू ना तो घर घर नहीं लगता, तू हैं तो डर नहीं लगता
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए शादी की तस्वीरें
@akansharanjan Ties the Knot with Sharan Sharma at their Home in Mumbai. It was an intimate Wedding surrounded by family and close friends!! ♥️#AkanshaRanjanKapoor #AkanshaRanjan #Bollywood #BollywoodActress #Lehenga #BollywoodWedding #CelebrityStyle #CelebrityFashion #Dulhan pic.twitter.com/tdXcab0x6p
— Fab Occasions™ ( The Fab App ) (@the_fab_app) July 11, 2026
मुबारकबाद
आलिया भट्ट ने सूर्य इमोजी के साथ सबसे पहले दी बधाई
आलिया भट्ट ने कमेंट्स में सूरज वाले इमोजी के साथ बधाई संदेशों की शुरुआत की। प्रकाश राज की पत्नी और कोरियोग्राफर पोनी प्रकाश ने लिखा, 'बधाई हो मेरे बच्चे.. भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे।' वामिका गब्बी ने कमेंट किया, 'उफ्फ तुम दोनों, बधाई हो,' जबकि अनन्या पांडे ने लिखा, 'ओह क्यूटीज। तुम दोनों को बहुत सारा प्यार।' मलाइका अरोड़ा, अथिया शेट्टी, अंशुला कपूर और बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियों ने इस जोड़ी पर अपना प्यार बरसाया।