जानिए अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर ने क्यों की निजी शादी? अब किया खुलासा
मनोरंजन
अकांक्षा रंजन कपूर और निर्देशक शरण शर्मा ने अपनी शादी को बेहद निजी रखने का फैसला किया है। वे सेलिब्रिटी वाले दिखावे से दूर ही रहे।
अकांक्षा ने बताया कि उन दोनों को सादगी बहुत पसंद है। वे चाहते थे कि उनका यह खास दिन शांति से गुजरे और लोगों की नजरें इस पर न पड़ें।
'इकका' में नजर आई थीं अकांक्षा
अकांक्षा ने बताया, 'हम न तो दिखावा करते हैं और न ही आलीशान जिंदगी जीते हैं। हमें लाइमलाइट और फालतू का ड्रामा बिल्कुल पसंद नहीं है।' वे नहीं चाहती थीं कि उनकी शादी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने।
अब वह शादीशुदा जीवन में ढल रही हैं और अभी भी 'मैं शादीशुदा हूं' कहना उन्हें एक नई बात लगती है। उन्हें जल्द ही मौसी बनने का भी बेसब्री से इंतजार है।
उन्हें हाल ही में अक्षय खन्ना, सनी देओल और दिया मिर्जा के साथ नेटफ्लिक्स फिल्म 'इकका' में भी देखा गया था।