NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामला: आराेपी समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार
    अगली खबर
    आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामला: आराेपी समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार
    आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में आरोपी समर सिंह गिरफ्तार

    आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामला: आराेपी समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 07, 2023
    10:08 am

    क्या है खबर?

    आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। आरोपी समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वाराणसी पुलिस ने उसे गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

    देर रात वाराणसी पुलिस थाना नंदग्राम क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन पहुंची, जहां से समर को गिरफ्तार किया गया। आंकाक्षा की आत्महत्या के बाद से ही समर फरार चल रहा था।

    अब बनारस पुलिस उसे रिमांड पर ले जाएगी।

    ट्विटर पोस्ट

    समर सिंह गिरफ्तार

    UP | Ghaziabad police have arrested Samar Singh, the absconding accused in Bhojpuri actress Akanksha Dubey's alleged suicide case from Ghaziabad.

    A case was registered under Sec 306 of IPC against two persons namely, Samar Singh, who is associated with Bhojpuri films, and Sanjay… pic.twitter.com/pRjLoqclow

    — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 7, 2023

    चकमा

    बार-बार ठिकाने बदल रहा था समर

    पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए गायक समर गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था।

    आरोपी पिछले काफी समय से चार्म क्रिस्टल सोसाइटी में छुपा हुआ था। पुलिस उसकी तलाश में कई जगह दबिश दे चुकी थी। समर के भाई यानी दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश अभी जारी है।

    आकांक्षा की मां मधु ने समर और संजय पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे।

    भरोसा

    मां ने दर्ज कराया था मामला

    आकांक्षा की मौत को उनकी मां आत्महत्या नहीं मानतीं। उनका कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती थी। उन्होंने दावा किया कि समर, आकांक्षा को 3 साल से प्रताड़ित कर रहा था।

    मां की शिकायत के आधार पर समय और संजय पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

    मधु ने इसके बाद कई दफा यह सवाल पूछा कि अगर समर आरोपी नहीं है तो वह छुपा क्यों है? सामने आकर हकीकत क्यों नहीं बताता?

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मचा हड़कंप

    आकांक्षा की लाश मिलने के बाद से ही यह माना जा रहा था कि उन्होंने आत्महत्या की है, लेकिन कहानी उस वक्त पलट गई, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई।

    पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि मौत से पहले आकांक्षा ने शराब पी थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं था, वहीं अभिनेत्री की कलाई पर चोट के निशान मिले हैं। इसी के साथ अभिनेत्री के पेट से एक भूरे रंग का लिक्विड संदिग्ध पदार्थ भी मिला।

    दुखद

    26 मार्च को होटल के कमरे में मिला था आकांक्षा का शव

    25 वर्षीय अभिनेत्री आकांक्षा का शव 26 मार्च को सारनाथ स्थित होटल के कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला था, जहां वह अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए रुकी थीं।

    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने बताया था कि जब अभिनेत्री 26 मार्च की सुबह बाहर नहीं आईं तो होटल के कर्मचारियों ने मास्टर चाबी से कमरा खोला, जहां वह मृत मिलीं।

    उन्होंने बताया कि अभिनेत्री मौत से पहले आखिरी बार अपने इंस्टाग्राम लाइव में रोती दिखी थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आत्महत्या
    सेलिब्रिटी की मौत

    ताज़ा खबरें

    खुदरा महंगाई अप्रैल में गिरकर 6 साल के निचले स्तर 3.16 प्रतिशत पर पहुंची खुदरा महंगाई दर
    भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित, 24 घंटे में देश छोड़ने के आदेश केंद्र सरकार
    क्या है भारत का ई-पासपोर्ट और कैसे करें इसके लिए आवेदन? पासपोर्ट
    आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म आमिर खान

    आत्महत्या

    तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? तुनिषा शर्मा
    राष्ट्रीय महिला आयोग को 2022 में मिलीं 30,957 शिकायतें, आठ सालों में सबसे अधिक राष्ट्रीय महिला आयोग
    बेंगलुरूः व्यापारी ने खुद को गोली मारी, सुसाइड नोट में लिखा भाजपा विधायक का नाम बेंगलुरु
    शीजान की बहनों का दावा- तुनिषा की मां ने की थी उसका गला दबाने की कोशिश तुनिषा शर्मा

    सेलिब्रिटी की मौत

    पुण्यतिथि: आरडी बर्मन ने जादुई संगीत से समृद्ध किया भारतीय सिनेमा, जानिए दिलचस्प बातें बॉलीवुड समाचार
    मशहूर आर्ट डायरेक्टर सुनील बाबू का निधन, दुलकर सलमान ने दी श्रद्धांजलि  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'मिस्टर इंडिया' फेम पीटर का निधन, कई सितारों के साथ किया था काम बॉलीवुड समाचार
    'गिटार गॉड' के नाम से मशहूर गिटारिस्ट जेफ बेक का निधन हॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025