Loading...
आकांक्षा चमोला ने अपने तलाक को पब्लिसिटी बताने वालों को दिया करार जवाब, देखें वीडियो
आकांक्षा चमोला ने अपने तलाक पर बात की

आकांक्षा चमोला ने अपने तलाक को पब्लिसिटी बताने वालों को दिया करार जवाब, देखें वीडियो

Aug 05, 2026
04:49 pm

क्या है खबर?

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' के प्रीमियर पर अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने अपने तलाक का खुलासा करते हुए दर्शकों और फैंस को चौंका दिया था। उन्होंने बताया था कि वह और उनके अभिनेता पति गौरव खन्ना तलाक के रास्ते पर निकल चुके हैं। उस वक्त आकांक्षा के इस खुलासे को कुछ लोगों ने पब्लिसिटी स्टंट बताया था, लेकिन शो से बाहर आने के बाद अभिनेत्री ने लोगों के आरोपों का करारा जवाब दिया है।

प्रतिक्रिया

आकांक्षा ने बताया उनका तलाक आखिरी चरण में 

'लॉकअप 2' से बाहर आने के बाद, आकांक्षा ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मुझे नहीं लगता कोई भी इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर जा के TRP के लिए बोलेगी कि मैं अपने पति से तलाक ले रही हूं। कृपया मेरे घर पे आइए, मेरी कानूनी टीम से बात कीजिए।'

उन्होंने खुलासा किया कि शो में जाने से पहले उनके तलाक की कानूनी औपचारिकताएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं। अब उनका और गौरव का कागजात पर हस्ताक्षर करना बाकी है।

जवाब

"हर चीज पब्लिसिटी के लिए नहीं होती"

आकांक्षा ने आगे कहा, "हम जब शादी भी कर रहे थे तो लोगों को लग रहा था कि हम पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता है। सिर्फ इसलिए कि हम एक्टर हैं इसका मतलब ये नहीं है कि हम जो भी कर रहे हैं पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं।"

बता दें, आकांक्षा और गौरव ने साल 2016 में शादी की थी। 10 साल बाद दोनों के तलाक के ऐलान से फैंस भी उदास हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT