Loading...
'लॉकअप सीजन 2' का ग्रैंड फिनाले कब और कहां देखें? विजेता को मिलेगी इतनी पुरस्कार राशि
'लॉकअप सीजन 2' का ग्रैंड फिनाले

'लॉकअप सीजन 2' का ग्रैंड फिनाले कब और कहां देखें? विजेता को मिलेगी इतनी पुरस्कार राशि

Aug 05, 2026
10:38 am

क्या है खबर?

एकता कपूर का रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' अपने ग्रैंड फिनाले की चाैखट पर आ चुका है। प्रतियोगियों में सिर्फ 5 लोग बचे हैं, इसलिए जल्द पता चल जाएगा कि शो की ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी और पुरस्कार राशि का हकदार कौन होगा। शो के प्रोमो के मुताबिक, मशहूर हस्तियों और पत्रकारों से बनी जूरी शो में शामिल होकर विजेता का फैसला करने के लिए अपना वोट डालेगी। आइए जानते हैं कि फिनाले को कब और कहां देख सकेंगे।

फिनाले

नेटफ्लिक्स पर आज शो के फैसले की रात

'लॉकअप 2' का ग्रैंड फिनाले आज रात होने जा रहा है। दर्शक इसे रात 8 बजे से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं, लेकिन उनके पास सब्सक्रिप्शन होना जरूरी होगा।

हालिया एपिसोड में वरुण यादव उर्फ ​​लाली के बाहर होने के बाद, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, योगेश रावत, राम कपूर और शिल्पा शिंदे 5 फाइनलिस्ट के रूप में सामने आए हैं।

हालांकि, प्रतियोगिता के अंतिम चरण में अपनी जगह पक्की करने के लिए इन्हें कई टास्क पूरे करने होंगे।

पुरस्कार राशि

'लॉकअप 2' जीतने वाले को मिलेगा ये उपहार

'लॉकअप 2' के प्रीमियर पर होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान ने ऐलान किया था कि प्रतियोगी न सिर्फ अपने ऊपर लगे आरोपों और बदनामी से खुद को बचाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे, बल्कि ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि जीतने के लिए भी मुकाबला करेंगे।

देखना दिलचस्प होगा कि श्रेया, शिवांगी, योगेश, राम और शिल्पा में से कौन 'लॉकअप सीजन 2' का विजेता बनेगा और ट्रॉफी व 1 करोड़ रुपये की इनाम राशि का हकदार बनेगा।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

ADVERTISEMENT