अजितकुमार की 'डेयर डेविल' का हुआ आगाज, मोहनलाल हुए फिल्म से बाहर; शालिनी ने संभाली कमान
अजितकुमार की नई फिल्म 'डेयर डेविल' की शूटिंग आखिरकर सितंबर 2026 के आखिरी हफ्ते में शुरू होने जा रही है।
दरअसल, इस साल की शुरुआत में इसकी शूटिंग में थोड़ी देरी हुई थी, लेकिन अब सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस फिल्म को ब्रेवहार्ट्स प्रोडक्शन बना रहा है।
सबसे खास बात यह है कि अभिनेता अजितकुमार की पत्नी शालिनी अजितकुमार, जो खुद एक जानी-मानी पूर्व अभिनेत्री हैं, इस फिल्म से पहली बार निर्माता के तौर पर फिल्म निर्माण में कदम रख रही हैं।
फीस को लेकर हुआ विवाद, 'डेयर डेविल' से बाहर हुए मोहनलाल
पहले खबर थी कि सुपरस्टार मोहनलाल भी इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे, लेकिन अब वे इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो फीस को लेकर प्रोडक्शन हाउस के साथ कुछ मतभेद सामने आए, जिसके चलते उन्होंने किनारा कर लिया।
हालांकि, संगीत निर्देशक अनिरुद्ध रविचंदर की वापसी ने फैंस को खुश कर दिया है। अनिरुद्ध पहले भी अजित के साथ वेदालम और विवेकम जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।
फिल्म के निर्देशक अधिरव रविचंदरन भी एक बार फिर कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया है कि यह एक पूरी तरह से पारिवारिक मनोरंजक फिल्म होगी, जिसमें दर्शकों के लिए कई चौंकाने वाले सरप्राइज भी होंगें।
हालांकि, फिल्म से जुड़ी और ज्यादा जानकारी अभी गुप्त रखी गई है। शुरुआत में इस फिल्म का नाम AK64 था, जिसे अब बदलकर डेयर डेविल कर दिया गया है।