Page Loader
साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार ने दुबई में खरीदी फेरारी, जानिए इसकी कीमत
अजित कुमार ने खरीदी लाल रंग की फेरारी (तस्वीर: एक्स/@GaneshThala_24)

साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार ने दुबई में खरीदी फेरारी, जानिए इसकी कीमत

Jul 24, 2024
06:51 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता अजित कुमार ने हाल ही में नई चमचमाती गाड़ी खुद को उपहार में दी है। उन्होंने लाल रंग की फेरारी खरीदी है, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर अजित की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह नई गाड़ी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। अजित ने यह गाड़ी दुबई में खरीदी है, जहां वह वर्तमान में फिल्म 'विदा मुयार्ची' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

कार कलेक्शन

अजित के कार कलेक्शन पर डालिए एक नजर

अजित के पास फेरारी 458 इटालिया (4.80 करोड़ रुपये), BMW 740 Li (87 लाख रुपये), होंडा एकॉर्ड V6 (30 लाख रुपये), BMW S1000RR (24 लाख रुपये), अप्रिलिया कैपोनॉर्ड 1200 (20.25 लाख रुपये) और BMW K1300 S (21.8 लाख रुपये) जैसी महंगी और लग्जरी गाड़ियां हैं। अजित इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'विदा मुयार्ची' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में त्रिशा कृष्णन, अर्जुन सरजा और रेजिना कैसंड्रा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें