'रामायण' में कुणाल कपूर बने 'इंद्र', पर्दे के पीछे की तस्वीरों में देखिए कैसे तैयार हुआ ये भव्य रूप
कुणाल कपूर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भगवान इंद्र का किरदार निभा रहे हैं।
हाल ही में अजय कुमार ने कुछ पर्दे के पीछे की तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें कुणाल के इंद्र वाले लुक की झलक मिली। इन तस्वीरों में शुरुआती लुक टेस्ट और इंद्र के कवच बनाने की प्रक्रिया भी देखने को मिली।
ये तस्वीरें बताती हैं कि कैसे इंद्र को पर्दे पर शक्तिशाली और यादगार बनाने के लिए काफी मेहनत की गई।
कुणाल ने किया सहयोगियों को धन्यवाद
इंद्र के ये कॉस्ट्यूम बनाना कोई आसान काम नहीं था। अजय ने फिल्म में इंद्र के अंदाज को सही तरीके से दिखाने के लिए अलग-अलग स्टाइल और बारीकियों के साथ खूब प्रयोग किए।
वहीं, कुणाल ने भी पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, कास्टिंग निर्देशत मुकेश छाबड़ा और सभी मेकअप आर्टिस्ट व डिजाइनरों की मेहनत को सराहा।
कुणाल ने कहा कि इन सबकी कड़ी मेहनत की वजह से ही यह पौराणिक दुनिया पर्दे पर एकदम असली लग रही है।