अजय देवगन इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस में मचाएंगे धमाका, सूची में 4 सीक्वल भी
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के पास आने वाले समय में कई बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्में हैं, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी जैसी अलग-अलग शैलियों में वह जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। उनकी आगामी फिल्मों को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अजय किन फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं।
#1 & #2
'दृश्यम 3' और 'गोलमाल 5'
'दृश्यम 3' के हिंदी रीमेक में अजय के साथ श्रिया सरन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेस्ब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल 5' पहले साल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि यह फिल्म 2027 में आएगी। इस फिल्म में अजय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
#3 & #4
'चौहान' और 'शैतान 2'
अजय की आने वाली एक्शन फिल्म 'चौहान' 1 अक्टूबर, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्रांत मैसी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन नीरज यादव कर रहे हैं।
'शैतान 2' में अजय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, इस फिल्म की आधिकारिक रिलीज की तारीख की घोषणा अभी तक नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी।
#5 & #6
'रेड 3' और 'हैवान'
'रेड' के पहले और दूसरे भाग की सफलता के बाद अब निर्माता इसका तीसर पार्ट बनाने जा रहे हैं। अजय की इस फिल्म की शूटिंग साल 2026 के आखिरी तक शुरू होने की संबावना है। हालांकि, इसके रिलीज की तारीख की अभी ऐलान नहीं हुआ है।
सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'हैवान' 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद एक साथ नजर आएंगे।
जानकारी
#7 'रेंजर'
अजय की आगामी फिल्म 'रेंजर' का नाम भी इस सूची में शामिल है। यह फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए संभावना है। इसमें अजय के साथ संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।