Page Loader
'भोला' से तब्बू का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'भोला' से तब्बू का फर्स्ट लुक

'भोला' से तब्बू का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Jan 17, 2023
12:36 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भोला' को लेकर चर्चा में हैं। 'दृश्यम 2' के बाद इस फिल्म में भी अजय के साथ तब्बू नजर आने वाली हैं। अब निर्माताओं ने 'भोला' से तब्बू का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जिसमें वह एक पुलिस की भूमिका में नजर आ रही हैं। 'भोला' का निर्माण अजय की प्रोडक्शन कंपनी अजय देवगन फिल्म्स ने किया है, जो 30 मार्च, 2023 को रिलीज होगी।

अजय

तमिल फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है 'भोला'

'भोला' तमिल फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है। 'कैथी' 2019 में रिलीज हुई थी, जिसमें अभिनेता कार्ति मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अजय ही 'भोला' का निर्देशन भी कर रहे हैं। इससे पहले 'रनवे 34' और 'शिवाय' जैसी फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अजय, तब्बू और राई लक्ष्मी नजर आएंगे। यह फिल्म 3D में भी रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म से अजय का लुक भी सामने आ चुका है।

ट्विटर पोस्ट

भोला' से तब्बू का फर्स्ट लुक जारी