
फिल्म 'शैतान' का पहला गाना 'ऐसा मैं शैतान' जारी, अजय देवगन पर भारी पड़े आर माधवन
क्या है खबर?
अजय देवगन और आर माधवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शैतान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
दर्शकों को इस हॉरर थ्रिलर फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जो 8 मार्च को खत्म हो जाएगा।
22 फरवरी को फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें अजय और माधवन एक-दूसरे के आमने-सामने दिखे।
अब 'शैतान' का पहला गाना 'ऐसा मैं शैतान' जारी कर दिया गया है। माधवन शैतानी शक्तियां दिखाकर अजय पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं।
शैतान
गाने को रफ्तार ने दी है अपनी आवाज
'ऐसा मैं शैतान' को रफ्तार ने अपनी आवाज दी है तो वहीं इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं।
इस फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा का जानी-मानी अभिनेत्री ज्योतिका भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ज्योतिका फिल्म में अजय की पत्नी बनी हैं।
इस फिल्म को जियो स्टूडियो, पैनोरमा स्टूडियो और देवगन फिल्म्स ने मिलकर बनाया है।
फिल्म के निर्देशन की कमान विकास बहल ने संभाली है। इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्वीट
Naa hi woh mita tha aur naa hi woh mitega! Ab har jagah sirf #Shaitaan dikhega ☠️👹#AisaMainShaitaan song out now.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 29, 2024
Taking over cinemas on 8th March 2024.
Song Link: https://t.co/KkrlZPLbFR@ActorMadhavan #Jyotika @imjankibodiwala #JyotiDeshpande @KumarMangat @AbhishekPathakk…