Page Loader
अजय देवगन की 'शैतान' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 
अजय देवगन की 'शैतान' की एडवांस बुकिंग शुरू (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ajaydevgn)

अजय देवगन की 'शैतान' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 

Mar 04, 2024
10:52 am

क्या है खबर?

अजय देवगन और आर माधवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शैतान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शकों को इस हॉरर थ्रिलर फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जो जल्द खत्म होने वाला है। यह फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। ताजा खबर यह है कि 'शैतान' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। निर्माताओं ने एक वीडियो साझा कर खुद इस खबर की जानकारी दी है।

शैतान

फिल्म में ज्योतिका भी आएंगी नजर 

'शैतान' में दक्षिण भारतीय सिनेमा का जानी-मानी अभिनेत्री ज्योतिका भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। जियो स्टूडियो ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें ज्योतिका फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी देती हुई नजर आ रही हैं। इस फिल्म को जियो स्टूडियो, पैनोरमा स्टूडियो और देवगन फिल्म्स ने मिलकर बनाया है। फिल्म के निर्देशन की कमान विकास बहल ने संभाली है। इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो