Page Loader
अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' का नया पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज होगा टीजर
'रेड 2' का नया पोस्टर जारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@riteishd)

अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' का नया पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज होगा टीजर

Mar 27, 2025
05:35 pm

क्या है खबर?

आने वाले समय में अजय देवगन कई फिल्मों के सीक्वल में नजर आएंगे। 'रेड' का सीक्वल 'रेड 2' भी इन्हीं में से एक है। फिल्म के निर्देशक राज कुमार गुप्ता हैं। इस फिल्म में अजय की जोड़ी वाणी कपूर के साथ बनी है, जिसमें पहली बार देखा जाएगा। रितेश देशमुख भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। अब निर्माताओं ने 'रेड 2' का नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें अजय और रितेश की झलक दिख रही है।

रेड 2

कब और कितने बजे रिलीज होगा टीजर?

'रेड 2' का टीजर कल यानी 28 मार्च को सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा। अजय ने लिखा, 'बड़ी बाजी, बड़े राज, आने वाली है एक सबसे बड़ी रेड।' यह फिल्म 1 मई. 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। 'रेड 2' 2018 में आई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। इसमें 1980 के दशक में सरदार इंदर सिंह के घर पर पड़े IT विभाग की छापेमारी की सच्ची कहानी दिखाई गई थी। फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर