Page Loader
अजय देवगन की 'रेड 2' का टीजर जारी, आयकर विभाग की छापेमारी पर आधारित है फिल्म 

अजय देवगन की 'रेड 2' का टीजर जारी, आयकर विभाग की छापेमारी पर आधारित है फिल्म 

Mar 28, 2025
11:09 am

क्या है खबर?

काफी समय से दर्शक अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द खत्म होने वाला है। उनकी यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इस फिल्म में अजय की जोड़ी पहली बार वाणी कपूर के साथ बनी है, वहीं रितेश देशमुख भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। अब निर्माताओं ने 'रेड 2' का टीजर जारी कर दिया है, जिसकी कहानी आयकर विभाग की छापेमारी पर आधारित है।

रेड 2

पहली बार दिखेगी ये तिकड़ी 

यह फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि इसमें पहली बार वाणी, रितेश और अजय की तिकड़ी नजर आएगी। फिल्म के निर्देशक राज कुमार गुप्ता हैं। अजय ने टीजर साझा करते हुए लिखा, '74वीं छापेमारी, 4200 करोड़। इस बार बाजी होगी सबसे बड़ी।' 'रेड 2' 2018 में आई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। इसमें 1980 के दशक में सरदार इंदर सिंह के घर पर पड़े IT विभाग की छापेमारी की सच्ची कहानी दिखाई गई थी। फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए टीजर