Page Loader
अजय देवगन ने किराए पर दिया अपना दफ्तर, हर महीने मिलेंगे इतने लाख रुपये 
अजय देवगन ने किराए पर दिया अपना दफ्तर (तस्वीर: एक्स/@ajaydevgn)

अजय देवगन ने किराए पर दिया अपना दफ्तर, हर महीने मिलेंगे इतने लाख रुपये 

May 07, 2025
12:48 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन मौजूदा वक्त में फिल्म 'रेड 2' की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। उनकी यह फिल्म 1 मई को रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर 85.50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। 'रेड 2' की सफलता के बीच अब जानकारी सामने आ रही है कि अजय ने मुंबई में अपना दफ्तर किराए पर दे दिया है। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन के अनुसार, अजय ने यह प्रॉपर्टी 5 साल के लिए लीज पर दी है।

कियारा

3 साल बाद बढ़ेगा किराया 

अजय का यह दफ्तर सिग्नेचर बाय लोटस में स्थित है, जो अंधेरी वेस्ट में एक व्यावसायिक इमारत है। यह 2,545 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली हुई है। इस समझौते को मार्च, 2025 में पंजीकृत किया गया। डील स्ट्रक्चर के अनुसार, पहले 3 वर्षों के लिए प्रॉपर्टी का मासिक किराया 5.47 लाख रुपये निर्धारित किया गया है, जो शेष 2 वर्षों के लिए 6.29 लाख रुपये तक बढ़ जाएगा। समझौते में 16.42 लाख रुपये की सुरक्षा जमा भी शामिल है।

काम

ये हैं अजय की आगामी फिल्में

काम के मोर्चे पर बात करें तो 'रेड 2' के बाद अजय फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के सीक्वल में नजर आएंगे। इसमें संजय दत्त, मृणाल ठाकुर, संजय मिश्रा, जूही चावला, सुनील शेट्टी और रवि किशन जैसे सितारे भी नजर आएंगे। अजय के पास फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' भी है। उनके साथ इसमें आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह भी दिखाई देंगे। इसके अलावा अजय 'रेंजर' और 'धमाल 4' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।