Loading...
देशभक्ति का जोश भर देंगी अजय देवगन की ये फिल्में, OTT पर अभी देख डालिए
अजय देवगन की इन फिल्मों में दिखा देशभक्ति का जबरदस्त जुनून

देशभक्ति का जोश भर देंगी अजय देवगन की ये फिल्में, OTT पर अभी देख डालिए

Aug 10, 2026
07:25 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपने लंबे फिल्मी करियर में रोमांस, कॉमेडी और एक्शन के साथ-साथ देशभक्ति से जुड़ी कई दमदार फिल्मों में भी काम किया है। पर्दे पर उनके कई किरदारों ने देश के प्रति समर्पण, साहस और बलिदान की भावना को बखूबी पेश किया। वहीं उनकी इन फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला। ऐसे में आइए जानते हैं अजय की उन देशभक्ति से भरपूर फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप OTT पर देख सकते हैं।

#1 & #2

'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' और 'जमीन'

साल 2002 में रिलीज हुई राजकुमार संतोषी की बायोग्राफिकल पीरियड ड्रामा फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में अजय मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म का लुफ्त आप अमेजन प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं।

फिल्म 'जमीन' साल 2003 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म रोहित शेट्टी बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। इस फिल्म में अजय ने एक आर्मी ऑफिसर का अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म को भी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

#3 & #4

'LOC कारगिल' और 'टैंगो चार्ली'

फिल्म 'LOC कारगिल' साल 2003 में रिलीज हुई एक ऐतिहासिक युद्ध ड्रामा फिल्म है। इसे जेपी दत्ता ने निर्देशित किया था। भारत-पाकिस्तान कारगिल युद्ध पर आधारित इस फिल्म में अजय मुख्य किरदार में हैं। इसे आप प्राइम वीडियो पर देखें।

साल 2005 में रिलीज हुई 'टैंगो चार्ली' में अजय और बॉबी देओल नजर आए थे। यह फिल्म भारतीय युद्ध पर आधारित है। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया'

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' एक सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें अजय और संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आए थे। आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT