'चौहान' से अजय देवगन की पहली झलक वायरल, भारतीय सेना की वर्दी में आए नजर
क्या है खबर?
अजय देवगन को आखिरी बार 'दृश्यम 3' में देखा गया था, जो इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज हुई। उसकी शानदार सफलता के बाद अभिनेता अपनी अगली फिल्म 'चौहान' में जुट गए हैं। इसकी शूटिंग इन दिनों लद्दाख के कारगिल जिले में चल रही है। इस बीच फिल्म के सेट से अजय की एक तस्वीर सामने आई है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही। इस तस्वीर में अभिनेता एक आर्मी अधिकारी के किरदार में दिख रहे हैं।
वायरल तस्वीर
अजय की अनदेखी तस्वीर ने खींचा लोगों का ध्यान
नीरज यादव के निर्देशन में बन रही 'चौहान' एक एक्शन-ड्रामा है। फिल्म के सेट से अजय का अनदेखा लुक सामने आया है। इसमें उनका लुक पहले से दुबला-पतला नजर आ रहा है।
सेना की वर्दी पहने अभिनेता के काले-सफेद बाल हैं और उन्होंने चश्मा पहना हुआ है। तस्वीर में उनके साथ कुछ अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं।
मिड-डे के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत 'शेरशाह' (2021) के बाद 'चौहान' पहली हिंदी फिल्म है, जिसकी शूटिंग कारगिल में हुई है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वायरल तस्वीर
#Chauhaan Aa Raha Hain 🔔#AjayDevgn spotted shooting for his next biggie #Chauhaan at Kargil, Kashmir 🔥
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) November 2, 2026
Also starring @VikrantMassey , #Chauhaan is set against the 2018 insurgency in Kashmir. The source added, “The cast and crew shot in areas of historical and strategic… pic.twitter.com/Hgg6CyM5wX
फिल्म
अगले साल 'चौहान' बनकर तहलका मचाएंगे अजय
रिपोर्ट के अनुसार, 'चौहान' कश्मीर में 2018 के उग्रवाद की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जाती है।
शूटिंग पर अपडेट देते हुए एक सूत्र ने कहा, "कलाकारों और क्रू ने कारगिल के ऐतिहासिक और रणनीतिक महत्व वाले क्षेत्रों में शूटिंग की, जिनमें नियंत्रण रेखा के पास स्थित हुंडरमन भी शामिल है। उन्होंने काक्सर गांव में भी फिल्मांकन किया है।"
उन्होंने बताया कि फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग दिसंबर से होगी।
बता दें कि 'चौहान' 1 अक्टूबर, 2027 को रिलीज होगी।