Page Loader
यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए अजय देवगन ने किया वॉयसओवर, देखिए वीडियो 
'आर्टिकल 370' का नया वीडियो आया सामने (तस्वीर: एक्स/@jiostudios)

यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए अजय देवगन ने किया वॉयसओवर, देखिए वीडियो 

Feb 19, 2024
12:39 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री यामी गौतम पिछले कुछ समय से अपनी आगामी फिल्म 'आर्टिकल 370' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसके निर्देशन की कमान आदित्य सुहास जंभाले ने संभाली है। यह फिल्म 23 फरवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब इससे पहले निर्माताओं ने 'आर्टिकल 370' का नया वीडियो जारी कर दिया है, जिसे दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आवाज दी है। अजय ने 'आर्टिकल 370' के लिए वॉयसओवर किया है।

आर्टिकल 370

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार 

जियो स्टूडियो ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'आर्टिकल 370' का नया वीडियो साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'इतिहास के पन्ने एक बार फिर पलट जाएंगे। 'आर्टिकल 370' 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।' फिल्म में अरुण गोविल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में दिखाई देंगे तो वहीं प्रियामणि भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इनके अलावा दिव्या सेठ शाह, राज अर्जुन और खावर अली जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं।

ट्विटर पोस्ट

'आर्टिकल 370' का नया वीडियो आया सामने