LOADING...
अजय देवगन का अब तक का सबसे खूंखार अवतार- पठानों से कहना, 'चौहान' आ रहा है

अजय देवगन का अब तक का सबसे खूंखार अवतार- पठानों से कहना, 'चौहान' आ रहा है

Jun 25, 2026
03:54 pm

क्या है खबर?

अभिनेता अजय देवगन के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जियो स्टूडियोज और निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय ने मिलकर अपनी नई फिल्म 'चौहान' का महा-ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में अजय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्शकों को उनका अब तक का सबसे अनोखा और खतरनाक अवतार देखने को मिलेगा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। ये एक बेहतरीन एक्शन एंटरटेनर फिल्म होने वाली है।

ऐलान

पिता वीरू देवगन की जयंती पर अजय का बड़ा धमाका

अजय ने अपनी नई एक्शन-एंटरटेनर फिल्म 'चौहान' का दमदार फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। ये फिल्म उनके लिए खास है, क्योंकि इसके जरिए वो पहली बार आनंद एल राय के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा अजय ने अपने दिवंगत पिता और मशहूर एक्शन निर्देशक वीरू देवगन की जयंती पर की। जियो स्टूडियोज के सहयोग से बन रही ये जबरदस्त एक्शन फिल्म 1 अक्टूबर, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वीडियो

फिल्म के डायलॉग ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

जियो स्टूडियोज और कलर येलो प्रोडक्शंस की फिल्म 'चौहान' के टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही फैंस का ध्यान खींच लिया है। वीडियो में बज रहा कालजयी गाना 'जुम्मा चुम्मा दे दे' दर्शकों को पुरानी यादों और मास-एक्शन का एहसास कराता है। सबसे ज्यादा चर्चा अंत में अजय देवगन के दमदार डायलॉग, "पठानों से कहना, चौहान आ रहा है" की हो रही है, जो तेजी से वायरल हो रहा है और प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा रहा है।

Advertisement

एक्शन

एक्शन के मैदान में अजय की वापसी

अजय फिल्म 'चौहान' के जरिए एक बार फिर मास-एक्शन जॉनर में दमदार वापसी करने जा रहे हैं। ये एक जबरदस्त मास एंटरटेनर फिल्म होगी, जिसमें अजय का बेहद आक्रामक और दमदार अवतार देखने को मिलेगा। अजय ने अपने करियर में कई सुपरहिट एक्शन फिल्में दी हैं और 'चौहान' के साथ वो अपने पसंदीदा एक्शन जोन में लौट रहे हैं। फिल्म में उनके किरदार को बड़े पर्दे पर खास अंदाज में पेश किए जाने की तैयारी है।

Advertisement