LOADING...
'धमाल 4' से रितेश देशमुख-अंजलि आनंद का गाना जारी, सुनकर याद आ जाएगी 'गुलाबी साड़ी'
'धमाल 4' से नया गाना हुआ रिलीज

'धमाल 4' से रितेश देशमुख-अंजलि आनंद का गाना जारी, सुनकर याद आ जाएगी 'गुलाबी साड़ी'

Jun 25, 2026
07:02 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। कुछ दिन पहले ट्रेलर जारी हुआ था, जिसने लोगों को हंसा-हंसाकर पेट में दर्द कर दिया। अब फिल्म का नया गाना 'साड़ी' आया है, जिसमें रितेश देशमुख और अंजलि आनंद डांस करते दिख रहे हैं। दरअसल, यह गायक संजू राठौड़ के लोकप्रिय पहाड़ी गाने 'गुलाबी साड़ी' का रीक्रिएट संस्करण है। इससे पहले फिल्म से 'चटनी' गाना आया था, जो चर्चित भोजपुरी गाने का रीक्रिएटेड संस्करण था।

गाना

संजू की आवाज में फिर से गाने ने मचाया धमाल

रीक्रिएटेड गाने को संजू ने ही अपनी धमाकेदार आवाज दी है। इसका संगीत उन्होंने तनिष्क बक्शी के साथ मिलकर दिया है, जबकि बोल कुमार के साथ लिखे हैं। गाने के शीषर्क के आधार पर अंजलि ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी है, जबकि रितेश सफेद रंग के सूट में काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। 'धमाल 4' 10 जुलाई, 2026 को रिलीज हो रही है। इसमें अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजीदा शेख और संजय मिश्रा जैसे सितारे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने की झलक

Advertisement