Loading...
iOS 27 में आ सकता है फोटो वेरिफिकेशन फीचर, ऐसे करेगा काम
iOS 27 में आ सकता है फोटो वेरिफिकेशन फीचर

iOS 27 में आ सकता है फोटो वेरिफिकेशन फीचर, ऐसे करेगा काम

Aug 11, 2026
10:46 am

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी ऐपल जल्द ही आईफोन यूजर्स को फोटो वेरिफिकेशन वाला एक टूल उपलब्ध करा सकती है। iOS 27 के नए बीटा वर्जन की जांच में इस संभावित फीचर के संकेत मिले हैं। इसे 'ऐपल रेफरेंस इमेज' नाम दिया जा सकता है। यह टूल यह पता लगाने में मदद करेगा कि कोई तस्वीर आईफोन के कैमरे से खींची गई है या नहीं। AI से बनी तस्वीरों के बढ़ते इस्तेमाल के बीच यह सुविधा यूजर्स के लिए काफी उपयोगी होंगी।

काम

कैसे करेगा यह काम?

रेफरेंस इमेज फीचर काम करने के लिए तस्वीर से जुड़ी कुछ सेंसर जानकारी और मेटाडाटा का इस्तेमाल कर सकता है।

वेरिफिकेशन के लिए यह जानकारी प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट पर भेजी जा सकती है। सिस्टम इसी जानकारी के आधार पर जांच करेगा कि फोटो आईफोन के कैमरे से ली गई है या नहीं।

इस सुविधा को इस्तेमाल करने के लिए आईफोन के कैमरे में नया रेफरेंस मोड चालू करना पड़ सकता है। फोटो की पहचान यानी उसके तकनीकी रिकॉर्ड से होगी।

उपयोगी

AI तस्वीरों के दौर में हो सकता है उपयोगी

आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाई गई तस्वीरें काफी असली दिखाई देती हैं, जिससे उनके स्रोत की पहचान करना मुश्किल हो सकता है।

ऐसे में फोटो के असली स्रोत की पुष्टि करने वाली तकनीक महत्वपूर्ण हो सकती है। अभी कई कंपनियां एआई से बनी तस्वीरों की पहचान के लिए डिजिटल वॉटरमार्क और दूसरे तरीकों पर काम कर रही हैं।

ऐपल का यह संभावित फीचर तस्वीर की उत्पत्ति की पुष्टि करने का एक अलग तरीका दे सकता है।

ADVERTISEMENT

लॉन्च

कब तक होगा लॉन्च?

रेफरेंस इमेज फिलहाल iOS 27 के बीटा टेस्टिंग में दिखाई दिया है।

इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि ऐपल इसे अंतिम वर्जन में जरूर शामिल करेगा। कंपनी परीक्षण के दौरान किसी फीचर को बदल सकती है या पूरी तरह हटा भी सकती है।

iOS 27 के सार्वजनिक रूप से जारी होने के बाद ही इसकी उपलब्धता साफ होगी। इससे आईफोन यूजर्स को फोटो के स्रोत की जांच के लिए एक नया और आसान विकल्प मिल सकता है।

ADVERTISEMENT