अजय देवगन लाएंगे 'धुरंधर' वाला रोमांच, पहले कभी नहीं देखी होगी भारतीय जासूसों की ऐसी दुनिया
क्या है खबर?
'तान्हाजी', 'दृश्यम 2' और 'रेड 2' जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद अभिनेता अजय देवगन और निर्माता भूषण कुमार की सफल जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 2027 में एक मेगा-बजट स्पाई थ्रिलर के लिए फिर से हाथ मिलाने जा रहे हैं। भारतीय जासूसों की अनदेखी दुनिया पर आधारित इस फिल्म की कहानी बेहद खास होने वाली है, जो दर्शकों को 'धुरंधर' जैसा जबरदस्त रोमांच देगी।
रिपोर्ट
भारतीय जासूसों की अनदेखी कहानी पर बन रही फिल्म
बॉलीवुड हंगामा के करीबी विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, अजय देवगन निर्माता भूषण कुमार के साथ एक बड़े बजट की जासूसी थ्रिलर फिल्म साइन करने की कगार पर हैं।
एक सूत्र ने बताया, "भूषण ने भारतीय जासूसों की दुनिया पर एक ऐसी अनदेखी कहानी तैयार की है, जो पहले कभी नहीं देखी गई और वो इस पर अजय के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस सिलसिले में दोनों के बीच कुछ मुलाकातें भी हो चुकी हैं।
रिलीज
अगले साल शुरू होगी शूटिंग, सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म?
अजय ने भी इस दुनिया में कदम रखने के लिए काफी दिलचस्पी दिखाई है। इस फिल्म को 'धुरंधर' जैसा ही रोमांचक बताया जा रहा है।
सूत्र ने बताया, "फिलहाल फिल्म के निर्देशक का नाम और अन्य जानकारियां गुप्त रखी गई हैं। इस फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू होने वाली है और ये साल 2028 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू होगी और इसे 2028 के मध्य में रिलीज किया जाएगा।
आगामी फिल्म्
'दृश्यम 3' की सफलता के बाद अब 'गोलमाल 5' की तैयारी में अजय
अजय और भूषण की जोड़ी इससे पहले भी 'दे दे प्यार दे', 'धमाल 4' और 'रेड 2' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुकी है।
एक तरफ जहां भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज अपना नया माइक्रो-ड्रामा प्लेटफॉर्म लॉन्च करने को लेकर सुर्खियां बटोर रही है, वहीं दूसरी तरफ अजय ने हाल ही में 'दृश्यम 3' के रूप में एक बड़ी हिट फिल्म दी है।
इसके अलावा वो जल्द ही 'गोलमाल 5' में भी नजर आने वाले हैं।