'दृश्यम 3' की OTT रिलीज तारीख का ऐलान, जानिए कब नेटफ्लिक्स पर शुरू होगी विजय सलगांवकर की नई परीक्षा
लेखन नेहा शर्मा
'दृश्यम 3' अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। अजय देवगन की ये फिल्म 27 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में विजय सलगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए फिर जद्दोजहद करते नजर आएंगे, क्योंकि उनके खिलाफ नई जांच शुरू हो गई है। फिल्म में अजय के साथ तब्बू, श्रिया सरन और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में हैं।
'दृश्यम 3' ने दुनियाभर में कमाए 594 करोड़
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 3' ने दुनियाभर में 594.89 करोड़ रुपये कमाए हैं। ये अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर भी बनी और 'सिंघम अगेन' को पीछे छोड़ दिया। फिल्म की कहानी 'दृश्यम 2' के 6 महीने बाद शुरू होती है, जहां विजय नए सबूतों का सामना करते हुए अपनी चालाकी से मामले को उलझाता नजर आता है।