Page Loader
फिल्म 'नाम' से अजय देवगन की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही 
फिल्म 'नाम' से अजय देवगन की पहली झलक आई सामने (तस्वीर: एक्स/@ajaydevgn)

फिल्म 'नाम' से अजय देवगन की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही 

Oct 29, 2024
05:15 pm

क्या है खबर?

पिछले लंबे समय से अभिनेता अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में हैं, जिसके निर्देशन की कमान रोहित शेट्टी ने संभाली है। यह फिल्म दिवाली के खास मौके पर यानी 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इसके अलावा अजय फिल्म 'नाम' को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। अब 'नाम' से अजय की पहली झलक सामने आ चुकी है।

नाम

22 नवंबर, 2024 को रिलीज होगी फिल्म

'नाम' 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सामने आए मोशन पोस्टर में अजय हाथों में बंदूक थामे नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनका धांसू अवतार दिख रहा है। बता दें निर्देशक अनीस इन दिनों 'भूल भुलैया 3' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म भी 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर